फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदालनकारियों ने जड़ा परियोजना कंपनी के गेट पर ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। एनएचपीसी के खिलाफ जनप्रतिनिधियों व छात्रों ने बुधवार को कोटली भेल जलविद्युत परियोजना गेट पर अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर मांगे पूरी न होने तक तालाबंदी जारी रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मांगों के लिए 12 फरवरी से क्रमिक अनशन व धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बुधवार को एनएचपी परियोजना कंपनी के गेट पर तालाबंदी कर दी है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख जयपाल पंवार ने कहा कि एनएचपीसी की ओर से क्षेत्रीय जनता की उपेक्षा को किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही किया जाएगा। कहा कि जब तक मांगे नहीं मानी जाती तालाबंदी जारी रहेगी। इस दौरान पहाड़ी छात्र सेना अध्यक्ष अरविंद जियाल प्रधान संगठन अध्यक्ष भगवान सिंह, आशीष रानाकोटी, जगदीश चंद्र आर्य, नरेश रावत, उर्मिला देवी, वीरेंद्र बिष्ट, हर्षपाल आदि आंदोलनकारी कंपनी के गेट पर तालाबंदी करने के बाद क्रमिक अनशन पर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें