फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉज को पानी का कनेक्शन दिए जाने पर ग्रामीणों ने जताई आपति

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के संगम विहार मंगसू में एक लॉज को पानी का कनेक्शन दिए जाने पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। ग्रामीणों ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से संयोजन न दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

चौरास क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंगसू के संगम विहार में लॉज को पानी का कनेक्शन दिए जाने पर ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा व क्षेत्र पंचायत सदस्य केशवा नंद बहुगुणा सहित ग्रामीणों ने जल संस्थान के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया है। कहा कि मंगसू के ग्रामीण पहले से ही पेयजल समस्या से जूझ रहे है। गांव में मात्र आधे घंटे ही पानी की आपूर्ति हो रही है। जबकि कभी दो या तीन दिन बाद ग्रामीणों को पानी मिल पाता है। बावजूद इसके विभाग लॉज को पानी का कनेक्शन दे रहा है। ग्रामीणों ने लॉज का पानी का कनेक्शन निरस्त न करने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन भेजने वालों में विनोद चमोली, आरएस नेगी, बच्चदेवा भारद्वाज, जगत सिंह पंवार, सोवत सिंह गुसांई, नवीन सिंह, एसएस चौहान, हेमंती देवी व जीपी चमोली आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें