ब्यूरो/अमर उजाला/डोईवाला।
क्रीड़ा भारती और दून घाटी मजदूर संघ डोईवाला की ओर से आयोजित महिला सम्मान समारोह में उल्लेखनीय काम करने वाली क्षेत्र की 70 महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के विशेष कार्याधिकारी धीरेन्द्र पंवार ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम करने के लिए महिलाओं को स्मृति चिह्न दिए।
खैरी रोड़ चीनी मिल गेस्ट हाउस के समीप मंगलवार को आयोजित महिला सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) धीरेन्द्र पंवार ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए काम कर रही है। उत्तराखंड की महिलाओं के संघर्ष को देश और दुनिया में जाना जाता है। इस अवसर पर किसान सेवा सहकारी समिति के डायरेक्टर करन वोरा ने कहा कि महिलाओं का हित भाजपा में ही सुरक्षित है। अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी और क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि संगठन खेलों को बढ़ावा देने के अलावा रचनात्मक गतिविधियों को भी करता है। कार्यक्रम में संयोजक गोपाल शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी, मारखम ग्रांट ग्राम प्रधान परमिन्दर सिंह बाउ, कान्हरवाला ग्राम प्रधान नरेन्द्र नेगी, चंद्रकांत आर्य, नीलम नेगी, आशा कोठारी, श्रवण प्रधान, मधु आर्य, राजन गोयल, रोहित क्षेत्री, मनीष नेगी, ललित पंत, राजन थापा, राहुल लोधी, पंकज शर्मा, प्रवीण भट्ट आदि मौजूद रहे।