फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल से सिनेमा जगत तक की हस्तियों को योग से किया फिट

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल से सिनेमा जगत तक की हस्तियों को योग से किया फिट
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश।
क्रिकेटर जहीर खान, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, डांसर प्रभु देवा जैसी हस्तियों को योग की तालीम दे चुके योग गुरु डॉ. युवा डेलन इन दिनों तीर्थनगरी में आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में देश-दुनिया से आए योग साधकों को भारतीय योग से निरोग रहने के गुर सिखा रहे हैं। डॉ. युवा डेलन भारतीय योग को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाना अपने जीवन का उद्देश्य बताते हैं। योगाचार्य डॉ. युवा डेलन ने 17 वर्ष की युवावस्था में योग को अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया था। मूलरूप से चेन्नई के रहने वाले योगगुरु डॉ. युवा डेलन भारतीय योग को विदेशों में प्रचारित-प्रसारित करने के लिए करीब 12 साल पहले हांगकांग में शिफ्ट हो चुके हैं। वह अन्य देशों में भी जाकर भारतीय योग की तालीम साधकों को देते हैं। वह पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान, लक्ष्मीपति बालाजी को भी योग के गुर सिखा चुके हैं। इसके अलावा पद्मश्री और सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न प्राप्त साइना नेहवाल को भी वह योग सिखा चुके हैं। डॉ. डेलन योग को सुखमय जीवन बनाने का सूत्र मानते हैं। वह कहते हैं कि हमेशा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
विज्ञापन

योग में 24 साल का सफर
ऋषिकेश। योगाचार्य डा. युवा डेलन ने अपने 24 साल के योगमय सफर में भारतीय खेल जगत से लेकर सिनेमा के कलाकारों को योग के सागर में डुबकी लगवाकर फिट बनाए रखा है। वह क्रिकेटर श्रीकांत, सदागोपाल रमेश, बैडमिंटन ओलंपिक पदक विजेता वीवी सिंधू, गोपी चंद, बॉलीवुड के फिल्म डायरेक्टर व डांसर प्रभु देवा, अभिनेता सूर्या, प्रख्यात ड्रमर शिवमणी को भी योग की तालीम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें