फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों के हमले में चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मधु मक्खियों के हमले में चार लोग घायल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की मोतीचूर रेंज के अंतर्गत प्राचीन सत्यनारायण मंदिर से जंगल के बीचोंबीच से गुजर रहे गौहरीमाफी मार्ग पर मधु मक्खियों ने चार लोगों पर हमला कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने धुआं लगाकर किसी तरह से मधुमक्खियों को भगाया। इस दौरान मधु मक्खियों के डंक मारने से एक बुजुर्ग महिला व युवक की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह गौहरीमाफी निवासी चैता देवी (80) पत्नी स्व. जगदीश प्रसाद गांव के ही रहने वाले मोहन पेटवाल के साथ बाइक पर घर की ओर आ रही थी। मोतीचूर रेंज के सत्यनारायण-गौहरीमाफी मार्ग पर अचानक मधु मक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। उन्हें बचाने के लिए बलवंत सिंह (40) पुत्र सुंदर और चैता देवी के बेटे देवानंद बडोनी दौड़े, तो उन पर भी मधु मक्खियों ने हमला कर दिया। अफरा-तफरी के बीच ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुआल जलाकर धुआं किया, जिसके बाद मधु मक्खियां उड़ गई। चैता देवी और बलवंत को ज्यादा डंक लगने से उनकी तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें