फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ निरीक्षण में परीक्षा केंद्रों से गायब मिले पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीईओ के निरीक्षण में परीक्षा केंद्रों से गायब मिले पुलिसकर्मी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश। उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा सोमवार से प्रारंभ हो गई। क्षेत्र में बोर्ड की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं की गई। इसकी पुष्टि खंड शिक्षा अधिकारी ने की है। बताया कि बोर्ड परीक्षा को लेकर देहरादून में जिलाधिकारी ने बैठक ली थी, जिसमें संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस को परीक्षा में सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए गए थे।
सोमवार को डोईवाला ब्लॉक के सभी 29 परीक्षा केंद्रों में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं ने सुबह की पाली में परीक्षा दी। खंड शिक्षा अधिकारी एमएल प्रसाद ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सचल दस्ते के साथ औचक निरीक्षण किया। बताया कि इस दौरान उन्हें ऋषिकेश और ग्रामीण क्षेत्रों के कई परीक्षा केंद्रों में पुलिसकर्मी नहीं दिखे। बीईओ ने बताया कि जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बीते माह 20 फरवरी को देहरादून में बोर्ड परीक्षा के बाबत बैठक ली थी, जिसमें परीक्षाएं सकुशल संपन्न कराने को सभी केंद्रों में पुलिसकर्मियों को तैनात करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए थे।
विज्ञापन

बीईओ के अनुसार उन्हें जीजीआईसी ऋषिकेश, राइंका आईडीपीएल और छिद्दरवाला आदि कई परीक्षा केंद्रों में पुलिसकर्मी नदारद मिले। उन्होंने बोर्ड परीक्षा के लिहाज से इसे काफी गंभीर मामला बताया। बताया कि इस बाबत डोईवाला एसडीएम को लिखित रूप से शिकायत की गई है। कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने भी संबंधित कोतवाली व थाना पुलिस को सुरक्षा मुहैया कराने को पत्र भेज दिए हैं।

कोट्स
संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस को इस बाबत निर्देशित किया गया था। इसके बावजूद ऐसा है तो इसे दिखवाया जाएगा। एक बाद फिर से थाना क्षेत्र की पुलिस को दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
-सरिता डोभाल, एसपी ग्रामीण।

परीक्षा मेें अनुपस्थित रहे 38 छात्र-छात्राएं
डोईवाला ब्लॉक अंतर्गत इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग की ओर से बनाए गए 29 परीक्षा केंद्रों में 3235 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। बीईओ एमएल प्रसाद ने बताया कि केंद्रों में पंजीकृत कुल 3273 छात्र-छात्राओं में से 38 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


सचल दस्ते ने पांच केंद्रों में मारा छापा
ऋषिकेश। डोईवाला ब्लॉक में बोर्ड परीक्षा में जांच के लिए गठित सचल दस्ते ने खंड शिक्षा अधिकारी एमएल प्रसाद की अगुवाई में कई परीक्षा केंद्रों में औचक छापेमारी की। हालांकि, उन्हें निरीक्षण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। दस्ते ने पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला, कन्या इंटर कॉलेज डोईवाला, राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल, छिद्दरवाला, रानीपोखरी और जीजीआईसी ऋषिकेश का भी जायजा लिया। दस्ते में डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल, एनएल सिंह, रचना अग्रवाल, उर्मिला शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें