फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हैंडबैग पर नहीं लगेंगे टैग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हैंडबैग पर नहीं लगेंगे टैग
विज्ञापन

नवल किशोर यादव
डोईवाला। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अब हवाई यात्रियों के हैंडबैग पर टैग से लेकर चेकिंग व्यवस्था में छूट मिलेगी। अब तक बड़े हवाई अड्डों पर ऐसी व्यवस्थाएं देखने को मिलती थी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आवाजाही करने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस सुविधा को शुरू कर दिया गया है। देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आए दिन सुविधाओं में बढ़ोतरी हो रही है। एयरपोर्ट पर अब एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। एयरपोर्ट पर प्रतिदिन आवाजाही करने वाले करीब चार हजार से अधिक यात्री पहुंचते हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हैंडबैग पर अब टैग लगाने की व्यवस्था को खत्म किया गया है।
हवाई यात्री बिना टैग के अपना हैंडबैग ले जा सकेंगे। अब तक हवाई यात्री हैंडबैग लगाने के बाद ही सिक्योरिटी होल्ड एरिया में प्रवेश करते थे। टैग के आधार पर चेकिंग और अन्य स्टैंप आदि लगाने की प्रक्रिया की जाती रही थी। नई व्यवस्था के तहत अब हवाई यात्री को एयरलाइंस कंपनी का टैग नहीं लगाया जाएगा, जिससे कई सुरक्षा व्यवस्थाओं से गुजरने के बजाए महज कुछ प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद विमान तक पहुंच जाएंगे। पूर्ववर्ती व्यवस्था से हवाई यात्रियों को कई परेशानियां होती थी लेकिन अब नई व्यवस्था से सहूलियत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जौलीग्रांट एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि एयरपोर्ट पर टैग व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। सिक्योरिटी होल्ड एरिया में पांच एचडी कैमरे लगाकर सुरक्षा व्यवस्था को बनाया गया है। बताया कि हवाई यात्रियों को छोटे बैग की आवाजाही में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें