फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली 10 महिलाएं होंगी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली 10 महिलाओं को सेवा इंटरनेशनल संस्था सम्मानित करेगी। गौचर के रामलीला मैदान में होने वाले फ्योंली महोत्सव के अवसर पर महिलाओं को सम्मान दिया जाएगा। कार्यक्रम में मेडिकल एसोसिएशन की अंतरराष्ट्रीय समन्वयक डा. रजनी सरीन मुख्य अतिथि होंगी। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे साथ ही प्रधानमंत्री कौशल केंद्र के माध्यम से कौशल मेला आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में सेवा इंटरनेशनल के कार्यक्रम प्रबंधक अभिषेक कुमार ने बताया कि संस्था क्षेत्र में सामाजिक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ग्रामीण स्वास्थ्य, साहित्य, कला और लेखन सहित अन्य क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाता है। इस वर्ष कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र में दर्शनी रावत, बैशाखी और नत्थी देवी, साहित्य के क्षेत्र डा. कविता भट्ट और गीतिका, लोक गायिका हेमा नेगी, चिपको आंदोलन नेत्री बाली देवी, चमोली की पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट, सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी और शिक्षा के क्षेत्र में बीना मैठाणी शामिल हैं। अभिषेक कुमार ने कहा कि महोत्सव के दौरान झुमेलो, चौंफला, पांडव नृत्य, जीतू बगड़वाल, भोटिया नृत्य सहित पारंपरिक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम होंगे। महोत्सव में सेवा इंटरनेशनल से जुड़ी 3 हजार से अधिक महिलाएं और अन्य लोग जुड़ेंगे। इस अवसर पर परियोजना प्रभारी प्रदीप नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता आशीष थपलियाल, अक्षय आइजक, प्रीति बिष्ट और अनिल नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें