फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मंजिला मकान की छत से नीचे गिरी तीन साल की मासूम, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Sun, 04 Mar 2018 08:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सेलाकुई
विज्ञापन
child death - फोटो : डेमो
विज्ञापन

देहरादून के सेलाकुई में दो मंजिला मकान की छत पर खेल रही एक बच्ची नीचे जा गिरी।

विज्ञापन


आनन-फानन में परिजन बच्ची को एक निजी अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार यामिन खान निवासी शाहजहांपुर यूपी हाल निवासी जमनपुर सेलाकुई की तीन वर्षीय बच्ची निजात फातिमा रविवार की सुबह दोमंजिला मकान की छत पर खेल रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान खेल-खेल में बच्ची छत से नीचे जा गिरी। उसके चिल्लाने की आवाज सुन परिजन और आसपास रहने वाले लोग घर की ओर दौड़ पड़े। जहां फातिमा को नीचे गिरा देख उनके होश उड़े गए। फातिमा पूरी तरह से बेहोश थी। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फातिमा की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें