फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका की सूची में गडबड़ियों और नाम छूटने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/डोईवाला। नगर निकाय के अप्रैल माह में संभावित चुनावों के लिए तैयार की गई मतदाता सूची को देखने के लिए आने वाले लोग खासे परेशान हो रहे हैं। बड़े पैमाने पर लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब होने लोग नाम दर्ज कराने के लिए पालिका में पहुंच रहे है। नामों की अशुद्धियों भी मतदाता सूची में देखने को मिल रही है। नगर पालिका डोईवाला में नवगठित 20 वार्डों के लिए इन दिनों मतदाता सूची अवलोकन के लिए नगर पालिका डोईवाला और एसडीएम कार्यालय में रखी गई है। मतदाता सूची को अवलोकन करने के लिए पांच मार्च की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

अवलोकन करने आ रहे लोग मतदाता सूची में गड़बड़ियों का आरोप लगा रहे है। काफी तादाद में लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब होने पर उनको दोबारा जुड़वाने के लिए फार्म जमा किए जा रहे है। मजेदार बात है कि मतदाता सूची से कांग्रेस के डोईवाला नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री समेत उनके पूरे मोहल्ले का नाम गायब है। राजबीर सिंह ने बताया कि वह नवज्योति विहार में रहते हैं और पूरे क्षेत्र के लोगों को नाम सूची में नहीं है। ऐसे ही विस्थापित अठूरवाला के लोगों ने भी बताया। हंसूवाला निवासी सत्यप्रकाश जायसवाल ने बताया कि मतदाता सूची में उनके पूरे परिवार के नामों को दर्ज नही किया गया है। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए लोग नगर पालिका के चक्कर काट रहे है।

रविवार को भी दिखाई जाएगी मतदाता सूची
उपजिलाधिकारी डोईवाला कुश्म चौहान ने बताया कि नगर पालिका की मतदाता सूची दिखाने के लिए रविवार को भी व्यवस्था कर दी गई है। इस सबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के नाम सूची में दर्ज नहीं हो सके है। निर्धारित अवधि तक नाम जुड़वाने का फार्म जमा कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से मतदाता सूची का अवलोकन निर्धारित अवधि में करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें