फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों को दावत दे रहा जर्जरहाल ग्वासा पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/चकराता।
विज्ञापन

लाखामंडल मोटर मार्ग पर चकराता से महज छह किमी की दूरी पर स्थित जर्जरहाल ग्वासा पुल हादसों को दावत दे रहा है। पुल के स्लैब का सरिया जंक खा चुका है। प्लास्टर झड़ने लगा है। पुल की नींव भी कमजोर हो गई है। ऐसे में कभी भी यह पुल गिर सकता है।
विज्ञापन

चार दशक पूर्व ग्वासा पुल का निर्माण कराया गया था। जिसके बाद से विभाग ने इसकी मेंटीनेंस की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। नतीजतन अब पुल पूरी तरह से जर्जरहाल हो गया है। इस पुल से लाखामंडल के साथ ही टाइगर फॉल, मोहना, सुजऊ, सावरा, मैपावटा, मयरावना, रावना, बुरास्वा, पाटी, मझगांव, समोग समेत दो दर्जन से भी अधिक गांव की आवाजाही जुड़ी हुई है। जिससे सैकड़ों की संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख यशपाल चौहान ने बताया कि पुल निर्माण की मांग पर वह कई बार विभागीय अधिकारियों से पत्राचार कर चुके हैं। लेकिन उन्हें हर बार टाल दिया जाता है। यदि जल्द ही पुल की मरम्मत नहीं होती तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अधिशासी अभियंता एडीबी एचके पंत ने बताया कि विशेषज्ञ टीम के साथ पुल का निरीक्षण किया गया है। पुल को थोड़ी बहुत मरम्मत की जरूरत है। जिसे जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें