फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाक और कुंडी खोला में महिलाओं ने पूर्ण शराबबंदी का किया ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। ढाक और कुंडी खोला गांव की महिलाओं ने गांव में शराब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गांव की महिला मंगल दल ने शादी, विवाह और अन्य सामाजिक कार्यों में शराब पीने और परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध का एलान किया है। कहा गया यदि किसी भी परिवार और व्यक्ति की ओर से आयोजन में शराब परोसी गई तो उस परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दस हजार का जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ढाक की महिला मंगल दल की ओर से आयोजित बैठक में गांव में पूर्ण शराबबंदी लागू करने का निर्णय लिया गया। ग्राम प्रधान कुंडी खोला शिव प्रसाद थपलियाल और ममंद अध्यक्ष सुलोचना देवी ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में शादी, विवाह के साथ अन्य आयोजनों में भी शराब का चलन बढ़ने से गांवों का माहौल खराब हो रहा है। कहा कि होली में भी महिलाओं के निर्णय के बाद शराबबंदी का असर दिखा। महिलाओं ने जिला आबकारी विभाग से भी समय-समय पर क्षेत्र में औचक निरीक्षण करने की मांग उठाई। इस मौके पर ग्राम प्रधान ढाक धर्मपाल बजवाल, बलवीर सिंह बिष्ट, विजय सिंह झिंक्वाण, पार्वती देवी, रंजना देवी और रेखा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें