फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि के कैलेंडर पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने विवि की ओर से प्रकाशित किए गए कैलेंडर पर सवाल उठाए हैं। विवि कर्मियों का कहना है कि इस कैलेंडर में कई त्रुटियां की गई है, बावजूद इसके विवि ने कैलेंडर प्रकाशित करने वाली फर्म का भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि प्रशासन ने नए वर्ष पर नमामि गंगे प्रोजेक्ट में गढ़वाल विवि की जागरूकता थीम पर कैलेंडर जारी किया था। कर्मचारियों ने कैलेंडर में कई त्रुटियां होने की बात कही है। कर्मचारियों का कहना है कि उक्त कैलेंडर में होली का त्यौहार 13 मार्च को दर्शाया गया है। इसके अलावा और भी कई त्रुटियां है। कर्मचारियों का आरोप है कि कैलेंडर प्रकाशन में विवि प्रशासन ने लापरवाही बरती है। कर्मचारियों ने कैलेंडर प्रकाशन में खर्च हुई राशि की वसूली की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें