फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिवोम को दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

केंद्रीय भूमि एवं जल संरक्षण बोर्ड, भारत सरकार की ओर से देहरादून में आयोजित कला प्रतियोगिता में ऋषिकेश के आरपीएस स्कूल के शिवोम पाल ने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्हें इस उपलब्धि के लिए तीन हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ऋषिकेश पब्लिक स्कूल के शिवोम पाल ने बीते मंगलवार को देहरादून में आयोजित हुई प्रतियोगिता में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य एसएस भंडारी ने बताया कि बच्चों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से भारत सरकार के केंद्रीय भूमि एवं जल संरक्षण बोर्ड ने प्रतियोगिता का आयोजन किया था। प्रतियोगिता मेें प्रदेशभर के हजारों स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया था। इसमें शिवोम पाल ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर तीर्थनगरी का नाम रोशन किया है। शिवोम की उपलब्धि पर उपप्रधानाचार्या गीता बेदी, रुचिरा नागर व विद्यालय प्रशासन ने छात्र को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें