फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महा विद्यालय के छात्रों ने दिया अनशन को समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। चार सूत्री मांगों के लिए एनएचपीसी के खिलाफ चल रहे ग्रामीणों के आंदोलन को राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने समर्थन दिया है। छात्रों ने जल विद्युत परियोजना की ओर से अधिग्रहित महाविद्यालय परिसर पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन

मानदेय का भुगतान, स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने व क्षेत्रीय जनता को सभी कार्यों में प्राथमिकता दिए जाने आदि मांगों के लिए ग्रामीणों का क्रमिक अनशन बुधवार को 17वें दिन भी जारी रहा। छात्रों ने कहा कि परियोजना कंपनी की ओर से महाविद्यालय परिसर को अधिग्रहित किया गया है, लेकिन परियोजना कंपनी इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट नही कर रही है। इससे महाविद्यालय का विकास अवरुद्ध हो रहा है। आशीष राणाकोटी, विवि प्रतिनिधि बलवंत चौहान, छात्रा प्रतिनिधि शीतल, मनीष रावत, प्रियंका, दीपक बेलवाल, सरिता, राकेश सिंह, प्रदीप सिंह, सीताराम रानाकोटी, नरेंद्र सिंह, अर्जुन क्रमिक अनशन पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें