फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआइटी उतराखंड में कंप्यूटिंग एप्लीकेशन अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) उत्तराखंड में एडवांस इन कंप्यूटिंग एप्लीकेशन विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विषय विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और छात्रों ने शोध पत्र पढ़े।
विज्ञापन

एनआइटी उत्तराखंड में कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ एनआईटी सिक्किम के निदेशक प्रो. एमसी गोविल और एनआईटी जालंधर के निदेशक प्रो. एलके अवस्थी ने किया। सम्मेलन में देश के विभिन्न संस्थानों से आए शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों ने कंप्यूटर विज्ञान की नवीनतम घटनाओं का उल्लेख करते हुए एप्लीकेशन के बारे में बताया।
सम्मेलन के समापन पर नवीनतम शोध विचार उपलब्ध कराने पर दो शोध पत्र लेखक सम्मानित किए गए। एनआईटी अगरतला के विरेजित दास एवं देवी प्रसाद भट्टाचार्य और एनआईटी नागपुर के एन श्रीनिवासन एवं विजय एस काले के शोध पत्र बेहतर रहे। इस अवसर पर सम्मेलन के संरक्षक एनआईटी उत्तराखंड के निदेशक प्रो. श्याम लाल सोनी, डा. नितिन कुमार, आयोजन सचिव डा. अभिमन्य कुमार व सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें