ब्यूरो/चकराता।
मसूरी मार्ग पर रोडवेज बस संचालन की मांग पर मंगलवार को ग्रामीणों ने परिवहन निगम के महाप्रबंधक को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि चकराता और मसूरी महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है।
इनके बीच की दूरी करीब 77 किमी है। लेकिन इन दोनों शहरों के बीच कोई भी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यदि किसी पर्यटक को चकराता से मसूरी जाना हो तो उसे या तो प्राइवेट वाहन बुक करना पड़ता है या फिर वाया देहरादून 100 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि गर्मियों का सीजन भी शुरू हो रहा है। ऐसे में यदि दोनों शहरों के बीच पर्यटन विभाग की बस का संचालन शुरू हो जाए तो दोनों पर्यटक स्थलों को फायदा होगा। इसके साथ ही लांगपोखरी, पुरोड़ी, मागटी, बैराटखाई, नागथात, लखवाड़, लक्सीयर, जमना पुल, रवाई, जौनपुर की आबादी भी लाभान्वित होगी। ग्रामीणों ने जल्द ही चकराता और मसूरी मोटर मार्ग पर रोडवेज की बस चलाए जाने की मांग है। इस मौके पर माधो सिंह, जवाहर सिंह, सुनील राणा, सरदार सिंह, इंदर सिंह, चमन सिंह, मुकेश जोशी, महेंद्र सिंह, राम सिंह, सुभाष चंद्र, परम सिंह, कुंदन चौहान, राजपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।