फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकुल संसाधन केंद्र रोहिड़ा में बाल मेले का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैण। ब्लॉक के संकुल संसाधन केंद्र रोहिड़ा में जूनियर और प्राथमिक वर्ग के छात्र-छात्राओं का सपनों की उड़ान बाल मेले का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं की सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, चित्रकला, कविता पाठ, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

संकुल संसाधन केंद्र रोहिड़ा में आयोजित बाल मेले में छात्र-छात्राओं ने विद्या की देवी सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत से शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संकुल समन्वयक जेएल राज ने कहा कि इन बाल मेलों और सपनों की उड़ान पर आधारित कार्यक्रमों से छात्रों का सर्वागींण विकास होता है। इस दौरान आयोजित जूनियर वर्ग के छात्रों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल लखेड़ी के प्रियांशु प्रथम और कुणीखेत की सुनीता द्वितीय रही। जबकि अंग्रेजी सुलेख में बंज्याणी के कमलेश ने पहला और गौल के अजय न दूसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में गौल के संदीप प्रथम और बंज्याणी की सरिता द्वितीय रही। कविता पाठ में गौल की रजनी प्रथम और लखेड़ी के प्रियांशु द्वितीय रहे। जबकि नाटक प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल बंज्याणी प्रथम और गौल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्राथमिक वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय लखेड़ी के करन प्रथम और बंज्याणी के हिमेश द्वितीय रहे। अंग्रेजी सुलेख में बंज्याणी के हिमेश और लखेड़ी के करन को क्रमश; पहला और दूसरा स्थान मिला। चित्रकला में कुणीखेत के राहुल और गाजर के जय सिंह द्वितीय जबकि कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रावि बंज्याणी प्रथम और प्रावि लखेड़ी के छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर संकुल समन्वयक ने प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कृत किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें