श्रीनगर। विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी की पहल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोलाखाल में मैक्स हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 650 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
रविवार को सीएचसी हिंडोलाखाल में विधायक कंडारी ने स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में मैक्स हॉस्पिटल के चिकित्सक डा. प्रियांक उनियाल डा. पंकज झल्डियाल, डा. संदीप और डा. अनुपम डेका ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में न्यूरो/स्पाइन, हृदय रोग, हड्डी रोग, नाक-कान व गला रोग सहित बुखार से पीड़ित लगभग 650 मरीजों का परीक्षण हुआ। इस अवसर पर ऋतांशु कंडारी, प्रदीप रौथाण, ज्योति कैंतुरा, प्रमोद रावत, शकुंतला भट्ट, सरोजनी महर, हरीश चंद्र, नरेश चंद्र, कुलदीप व नरेंद्र रावत आदि मौजूद थे।