फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय अभियान की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अंशदायी पेेंशन योजना के विरोध और पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए विकास खंड कीर्तिनगर के कर्मचारियों और शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय अभियान की ब्लाक कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
विज्ञापन

रविवार को अभियान के जिलाध्यक्ष पूरण सिंह राणा की अध्यक्षता में कीर्तिनगर में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विकास खंड कीर्तिनगर के शिक्षक और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने अंशदायी पेंशन का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
बैठक में अभियान की ब्लॉक कमेटी गठित की गई। अजीत बडोनी अध्यक्ष, तेजपाल नेगी मंत्री, अयोध्या प्रसाद पुरी उपाध्यक्ष, इंदू राणा महिला उपाध्यक्ष, कमलेश थपलियाल संगठन मंत्री, मनोज ममगांई कोषाध्यक्ष, डबल सिंह रावत संयुक्त मंत्री और आलोक उनियाल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला सचिव रविंद्र सिंह, विकास डबराल, राजेश कुमार, बॉबी कुमार, उम्मेद सिंह मेहरा, राजीव उनियाल, रमेश रावत और देवी लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें