फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सरकार का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। नगर कांग्रेस की बैठक में कहा गया कि सरकार न्यायालय के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रही है, जिसके चलते पालिका में सफाई कर्मियों का वेतन, ठेकेदारों का भुगतान सहित कई मामले लटके पड़े हैं। बैठक के बाद कांग्रेसियों ने नगर में रामलीला मैदान से लेकर ग्रेफ चौराहे तक प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

रविवार को नगर अध्यक्ष विजय प्रसाद डिमरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कांग्रेस ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया। साथ ही नगर निकाय चुनावों की तैयारी पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अब तक कुछ भी नहीं कर पाई है। कांग्रेस सरकार में जारी किए शासनादेश सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिए। ऐसे में एकजुट होकर निकाय और लोक सभा चुनावों में काम करना होगा। बैठक में पूर्व विधायक डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने संगठन को एकजुट करने पर बल दिया। बैठक और प्रदर्शन करने वालों में अर्जुन नेगी, पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी, संदीप नेगी, सुनील पंवार, इंदू पंवार, सुरेशी देवी सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें