फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइट टू हेल्थ संस्था का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश/अमर उजाला।
विज्ञापन

तीर्थनगरी के एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों के रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग को लेकर राइट टू हेल्थ संस्था के बैनर तले आमरण अनशन शनिवार को भी जारी रहा। अनशनकारियों ने चिकित्सकों की तैनाती को लेकर सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। अनशनकारियों का कहना है कि तीर्थनगरी जैसे महत्वपूर्ण स्थान को लेकर सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है।
विज्ञापन

अनशन पर बैठे अरविंद हटवाल के साथ शनिवार को गौरव राजपूत और चंद्रमोहन भट्ट ने भी अनशन शुरू किया। इस दौरान विनोद जुगलाण, नवीनमोहन, पंकज शर्मा, दिनेश असवाल, जगत रतूड़ी, उत्तम सिंह असवाल, लालमणि रतूड़ी, दिनेश असवाल, कुसुम जोशी व कमल सिंह राणा क्रमिक अनशन पर बैठे। इस मौके पर गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी व हर्षित गुप्ता ने कहा कि राजकीय अस्पताल में चिकित्सकों की मांग के लिए एक वर्ष से लगातार मुख्यमंत्री से पत्राचार किया जा रहा है, लेकिन अभी तक राज्य सरकार ने इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। नवीन मोहन ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं दम तोड़ रही हैं। पहाड़ के साथ ही अब मैदानी क्षेत्रों के अस्पतालों में भी चिकित्सकों के पद रिक्त हैं। इसका खामियाजा गरीब जनता को झेलना पड़ रहा है। इसके बावजूद सरकार कोई ठोस निर्णय नहीं ले रही है। इस अवसर पर राकेश मियां, प्यारेलाल जुगलाण, आशुतोष डंगवाल, रवप्रीत छावड़ा, बीना भट्ट, सरोजनी थपलियाल, सुमन डंडरियाल, सरस्वती गोदियाल, चंद्रकांता जोशी, ऊषा रावत, प्रिया बिष्ट, बैशाख सिंह, जयपाल जाटव, वंशीलाल नौटियाल, हरीश गावड़ी, वेद प्रकाश ढींगड़ा, जगत सिंह, मुमताज हासिम, महेंद्र राणा, विजय पंवार, राजा ढींगड़ा, आशीष थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें