फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में वनकर्मी भी होंगे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू के तीर्थनगरी स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में प्रस्तावित कार्यक्रम (तीन मार्च) में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पौड़ी पुलिस और राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाई है। वहीं पार्क प्रशासन ने भी हाथी बाहुल्य क्षेत्र से उपराष्ट्रपति के फ्लीट रूट पर संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर लिया है।
एसएसपी पौड़ी जगतराम जोशी के मुताबिक उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू का स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में तीन मार्च को कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके चलते पुलिस ने अभी से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपराष्ट्रपति का काफिला आईडीपीएल हैलीपेड से सड़क मार्ग से परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचेगा। लिहाजा करीब 10 किलोमीटर के हाथी बाहुल्य वनक्षेत्र में पुलिसकर्मियों के साथ ही राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन से भी सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

एसएसपी जगतराम जोशी ने बताया कि जिलाधिकारी पौड़ी सुशील कुमार के माध्यम से पार्क निदेशक को इस बाबत पत्र भेजा गया है। स्थानीय पुलिस को संवेदनशील स्थानों में सतर्कता बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
फ्लीट के आगे चलेगी पार्क की स्कॉट
हाथियों से सुरक्षा के मद्देनजर बैराज-लक्ष्मणझूला हाईवे पर उपराष्ट्रपति की फ्लीट के आगे राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के वनकर्मियों की स्कॉट चलेगी। जिसमें पार्क के वार्डन व अन्य वनकर्मी शामिल रहेंगे। पार्क निदेशक सनातन सोनकर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी से उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियों पर चर्चा हुई है।
संवेदनशील स्थान चिह्नित, टीमें होंगी तैनात
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क से होकर गुजरने वाले बैराज-लक्ष्मणझूला हाईवे पर हाथी और अन्य वन्यजीवों के आवाजाही के लिहाज से दो संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया गया है। इसमें गुर्जर डेरा और शेरू नाला शामिल है। निदेशक सनातन सोनकर ने बताया कि इन दोनों ही क्षेत्रों में वनकर्मियों की टीम पुलिस के साथ तैनात रहेगी। शंकराचार्यनगर चौरासी कुटिया गेट से गौहरी गेस्ट हाउस तक भी अतिरिक्त सुरक्षा बरती जाएगी। इसके लिए वन क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक वनकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस ने ऋषिकेश में बढ़ाई चौकसी
आईडीपीएल हैलीपेड पर उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू चॉपर से आ सकते हैं। इसके चलते ऋषिकेश और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस ने चौकसी अभी से बढ़ा दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मी नजरें रखे हुए है। सीओ वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि उपराष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं। पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें