फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त टैक्स वसूली पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/विकासनगर।
विज्ञापन

नगरपालिका क्षेत्र में लोगों से अतिरिक्त हाउस टैक्स वसूली के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पालिका कार्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस संबंध में नगरपालिका अध्यक्ष हरफूल महावर को एक ज्ञापन भी सौंपा। पालिकाध्यक्ष ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सभासद शम्मी प्रकाश ने कहा कि 2004 तक पालिका क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले लोगों से कुल 12.5 प्रतिशत हाउस टैक्स वसूला जाता था। जिसे बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित कर 10 प्रतिशत कर दिया गया था। लेकिन अब पालिका प्रशासन लोगों से इस छोड़े गए टैक्स की मांग कर रहा है। लोगों को एकमुश्त बीते 12 वर्षों का टैक्स जमा करने के लिए कहा जा रहा है। पालिका प्रशासन टैक्स की आड़ में लोगों का आर्थिक शोषण कर रहा है। वर्तमान में लोगों से हाउस टैक्स के साथ ही डोर टू डोर कलेक्शन का अतिरिक्त यूजर चार्ज वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में पूर्व अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, संजय किशोर, सभासद अनुपम कपिल, शहजादी परवीन, सैयद सदाकत अली जैदी, फईम अंसारी, रोहित गुप्ता, डैनी रोबर्ट, पूर्व सभासद मुनीर अहमद, जमशेद अहमद, सोमेंद्र टंडन, एंटॉनी, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

...........................
भाजपा सभासद ने भी किया समर्थन
कांग्रेस सभासदों के इस विरोध का भाजपा सभासद गंगा देवी ने भी समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन टैक्स की आड़ में लोगों का शोषण कर रहा है। उन्होंने टैक्स तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की। कहा जब बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित कर टैक्स को कम दिया गया था तो अब अतिरिक्त टैक्स को वसूलना गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें