गौचर। नगर पालिका में कार्य कर रहे ठेकेदारों ने तीन माह से निर्माण कार्यों का भुगतान नहीं होने पर पालिका कार्यालय में तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ठेकेदारों ने कहा कि 60 से अधिक ठेकेदार भुगतान के लिए पालिका के अधिकारियों के चक्कर काटते हुए थक गए हैं।
ठेकेदारों ने कहा कि नगर के विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्य किए हैं, लेकिन पालिका प्रशासन की ओर से तीन माह से कार्यों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। पालिका प्रशासन पालिका अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार सीज होने का कारण बताकर उनको भुगतान करने में असमर्थता जता रहे हैं। ऐसे में उनके सामने मजदूरों और व्यापारियों को दिया जाने वाला भुगतान नहीं हो पा रहा है। इस मौके पर संदीप नेगी, दिग्पाल गुर्साइं, हरीश भंडारी, विनोद कुमार, आशीष जोशी, अनिल मिश्रा, पंकज भंडारी, पूरण सिंह, विजय प्रसाद डिमरी, पीतू लाल, ताजवर बिष्ट, मुकेश कुमार, बलवीर, महेश आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर तीन माह से वेतन नहीं मिलने से सफाई कर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते नगर में गंदगी का अंबार लगा है। वहीं दूसरी ओर तीन माह से वेतन नहीं मिलने से सफाई कर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते नगर में गंदगी का अंबार लगा है।