फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...आ अब लौट चले

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/विकासनगर।
विज्ञापन

सूरज के दिशा परिवर्तन के साथ ही जैसे-जैसे गर्मियां दस्तक देने लगी हैं वैसे ही आसन बैराज झील से विदेशी परिदों ने भी सुदूर गगन में अपने देश के लिए उड़ान भरना शुरू कर दिया है। जानकारों की माने तो मार्च माह के अंत तक ज्यादातर परिदें अपने वतन लौट चुके होंगे।
आसन बैराज झील देश का पहला वेटलैंड कंजरवेशन रिजर्व है। जहां हर साल सर्दियां शुरू होते ही अक्तूबर में देश-विदेश से परिदें यहां पहुंचने लगते हैं। हजारों किलोमीटर का सफर तय कर विदेशी पक्षी आसन बैराज झील में पहुंचते हैं। अक्तूबर से मार्च तक यह आसन बैराज झील ही इन विदेशी परिंदो का बसेरा होती है। ऐसे में अब धीरे-धीरे दिन गर्म होने लगे हैं तो इन इन विदेशी परिदों का मोह भी आसन झील से भंग होने लगा है। कई प्रजातियों ने धीरे-धीरे कर अपने देश के लिए उड़ान भरना शुरू कर दिया हैं।
विज्ञापन


सूरज की दिशा परिवर्तन के साथ ही झील में मौजूद पक्षी अपने घरों के लिए वापसी की उड़ान शुरू कर देते हैं। फिलहाल रूडी शेलडक, कामन कूट, रेड हेड पोर्चाड, मलाड, नार्दन पिंक टेल पक्षी ने अपने घर के लिए लौटना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

- प्रदीप सक्सेना, वन बीट अधिकारी, आसन कंजरवेशन रिजर्व

आसन में इनका होता है प्रवास
आसन बैराज झील में हर साल लिटील ग्रेब, ग्रेट क्रिस्टेड ग्रेब, ग्रेट कॉरमेंट, पेंटेड स्टॉक, व्हाइड नेक्ड स्टॉर्क, पेल नेबड आइबिस, बार हेडेड गूस, ग्रे लेग गूज, ब्राह्मी शेलडेक, मलार्ड, नार्दन पिनटेल, मलॉर्ड, कामॅन टील, स्पॉट बिल्ड डक, कॉमन पोचार्ड, फेरूग्यूनस पोचॉर्ड, टफटेड पोचॉर्ड, यूरेशियन विगन, गैडवॉल, नॉर्दल शूवेलपर, रेड क्रिस्टेड पोचॉर्ड, कॉमन मेरगेनसर, पर्पल सवॉमपेन, व्हाइट ब्रिस्टेड वॉटरहेन, कॉमन मौरहेन, कॉमन कूट, ब्लेक विंगड स्टिलट, रेड वाटलड लैपविंग, रिवर लैप विंग, मॉरस सैंड पाइपर, कॉमन सैंड पाइपर, प्लॉश गुल, प्लाश फिश इगल, वेस्टर्न मारस हैरियर, स्माल ब्लू किंगफिशर, व्हाइट ब्रिस्टेड किंगफिशर, डस्की ग्रेग मार्टिन, लिटिल सरफि, बूटेड ईगल समेत 62 प्रजातियों के परिदें प्रवास पर पहुंचते हैं। इस बार करीब 6008 विदेशी परिदें आसन झील के प्रवास पर पहुंचे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें