फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों को ताक पर रख एनएच किनारे बनाए जा रहे स्वागत द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/विकासनगर।
विज्ञापन

ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन ने राष्ट्रीय राजमार्ग खंड बड़कोट के अधिशासी अभियंता को पत्र प्रेषित कर नगर पालिका सीमा अंतर्गत गलियों के बाहर बनाए जा रहे स्वागत द्वार निर्माण कार्य को बंद कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन कर दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वागत द्वार का निर्माण किया जा रहा है। स्वागत द्वार बनाने वाले ठेकेदार ने इसके लिए विभाग से कोई भी एनओसी नहीं ली है। नियमानुसार एनएच के किनारे कोई भी विज्ञापन संबंधित बोर्ड नहीं लग सकता है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाएगा। बोर्ड लगाने के लिए ठेकेदार ने फुटपाथ से आगे सड़क पर कॉलम बेस तक तैयार कर दिया है। पालिका क्षेत्र अंतर्गत कुल ऐसी 27 गलियों को चिह्नित किया गया है, जहां एनएच किनारे स्वागत द्वार लगाए जाने हैं। उन्होंने स्वागत द्वार निर्माण कार्य पर रोक की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच बड़कोट के अधिशासी अभियंता नवनीत पांडेय ने कहा कि मामले में जेई से रिपोर्ट मांगी गई है। यदि नियम विरुद्ध बोर्ड लगाए जा रहे हैं तो उस पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें