फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से नहीं मिला वेतन, कर्मियों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौचर। नगर पालिका में कार्यरत पर्यावरण मित्रों (स्थायी और व्यवस्था पर कार्यरत) ने तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। पर्यावरण मित्रों ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट आ गया है। पर्यावरण मित्रों के हड़ताल पर चले जाने से नगर में बुधवार को सफाई नहीं हो पाई। मामले में कांग्रेस ने बैठक करते हुए पर्यावरण मित्रों के आंदोलन को समर्थन दिया और सरकार तथा भाजपा विधायक पर गौचर की उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पर्यावरण मित्र सनोरी लाल, उदेश पाल, राजपाल, इंदु लाल, दीप चंद और कपिल आदि का कहना है कि नगर पालिका में स्थायी तथा अस्थायी रूप से 28 कर्मी कार्यरत हैं, लेकिन तीन माह से कर्मियों को वेतन नहीं दिया गया है। कर्मियों ने चेतावनी दी यदि समय पर वेतन नहीं दिया गया तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। इधर नगर अध्यक्ष विजय प्रसाद डिमरी की अध्यक्षता में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा गया कि हाईकोर्ट की ओर से पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी के वित्तीय अधिकार बहाल करने के आदेश देने के बावजूद प्रदेश सरकार ने एक माह बाद भी पालिकाध्यक्ष को वित्तीय अधिकार बहाली का आदेश जारी नहीं किया है। इस कारण सफाई कर्मियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। पालिका के ठेकेदारों का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। बिजली के बिलों का भुगतान नहीं होने से नगर की बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गई है। कांग्रेस सरकार ने पालिकाध्यक्ष के वित्तीय अधिकार बहाली का आदेश शीघ्र जारी न होने पर व्यापक जन आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में मनोज नेगी, सुनील पंवार, अर्जुन नेगी, इंदु पंवार, ताजवर कनवासी, पूरन सिंह नेगी, राजेश्वरी, शिवी देवी, कमल सिंह और सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें