फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक और नायरा ने औली में बर्फ में खेली अटखेलियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। स्टार प्लस पर प्रसारित प्रसिद्ध धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की शूटिंग बुधवार को औली की खूबसूरत वादियों में हुई। शूटिंग औली में पडियार मंदिर के समीप जंगलों और बर्फ में भी की गई। धारावाहिक में नायरा और कार्तिक की भूमिका अदा करने वाले कलाकारों ने औली में जमीं बर्फ पर अटखेलियां कीं।
विज्ञापन

औली में मंगलवार को धारावाहिक की पूरी टीम पहुंची और दोपहर में शूटिंग शुरू हुई। बुधवार की शूटिंग के बाद नायरा-कार्तिक ने बर्फ में अठखेलियां कीं। शूटिंग के अंतिम दिन धारावाहिक के डायरेक्टर जय कालरा और राम पांडे ने बताया कि औली के बारे में सुना और पढ़ा था, लेकिन यहां आकर खूबसूरत वादियों के दीदार हुए। यहां बिताए हुए पल जीवन के लिए यादगार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि शूटिंग के लिए उत्तराखंड की वादियां बेहद सुंदर हैं, लेकिन फिल्म मेकिंग के लिए आवश्यक सुविधाएं जुटाने की जरूरत है। धारावाहिक की अगली शूटिंग ऋषिकेश में 22 से 25 फरवरी तक की जाएगी। धारावाहिक में कार्तिक का अभिनय मोहनीश खान और नायरा का अभिनय शिवांगी जोशी कर रहे हैं। इस मौके पर कैमरामैन सतीश सेठी, अनिल शर्मा, रणजीत अग्रवाल और गरिमा डिमरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें