फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग के पास नहीं राशन कार्ड, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। विकास विभाग के पास राशन कार्ड नहीं होने के चलते गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करने वाले परिवारों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। ऐसे में गरीबों को सरकारी दरों पर मिलने वाला राशन नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर राशन कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में राशन कार्ड बनाने की जिम्मेदारी विकास विभाग के पास है। बीपीएल की सूची में शामिल पूर्णा ग्राम पंचायत के भैरव दत्त ने कहा कि एक साल से राशन कार्ड बनाने के लिए विकास विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी राशनकार्ड नहीं होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। भैरव दत्त ने डीएम को ज्ञापन भेजकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। इधर विकासखंड अधिकारी विक्रम लाल शाह ने बताया कि ब्लाक में करीब 300 लोगों के राशन कार्ड बनने हैं, जिनकी अग्रिम धनराशि जिले को भेजी जा रही है। एक सप्ताह में सभी जरूरतमंदों को राशन कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें