फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों खर्च के बाद भी बदहाल है तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/सेलाकुई।
विज्ञापन

70 लाख खर्च करने के बाद भी सिंचाई विभाग सेलाकुई स्थित पार्क में तालाब की सूरत नहीं बदल पाया है। इसके चलते पर्यटकों ने तालाब से दूरी बनाई हुई हैं। अनदेखी के कारण यहां पर शाम ढलते ही तालाब परिसर में शराबियों का अड्डा बन जाता हैं। ऐसे में अब सिंचाई विभाग के कार्यों पर सवाल उठने लगे है। आखिर इतना बजट कहां खर्च किया।
सत्र 2012-13 में जिला प्लान के तहत दून-पांवटा रोड पर स्थित पार्क के सुंदरीकरण के लिए 70 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। इसके तहत तालाब के चारों ओर सैलानियों के बैठने के लिए बेंच, स्ट्रीट लाइट और तालाब के बीच में रेस्टोरेंट निर्माण और बोट चलाई जानी प्रस्तावित था। सुंदरीकरण का जिम्मा सिंचाई विभाग को सौंपा गया था। शुरूआत में विभाग ने इस पर निर्माण कार्य भी करवाए, लेकिन इसके बाद बजट के अभाव में निर्माण कार्य अधर में लटक गया। अब आलम यह है कि तालाब की देखभाल के लिए यहां पर कोई कर्मचारी तक तैनात नहीं है। लाइट और बेंच पूरी तरह से टूट चुकी है। तालाब के चारों ओर लंबी-लंबी झाड़ियां उग आई है। शाम ढलते ही तालाब परिसर में शराबियों का अड्डा बन जाता हैं। स्थानीय निवासी जमशेद, अनिल नौटियाल, भगत सिंह राठौर आदि का कहना है कि तालाब दून-पांवटा हाईवे पर स्थित है। ऐसे में निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सैकड़ों की संख्या में पर्यटक पार्क के दीदार के लिए पहुंचते, लेकिन अब तालाब विभागीय उदासीनता की भेंट चढ़ चुका है। इसके चलते पर्यटकों ने तालाब से दूरी बनाई हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में तालाब को देहरादून डिविजन से डाकपत्थर डिविजन को हस्तांतरित किया गया है। जल्द ही तालाब की सूरत संवारने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। - एसके बर्सियाल, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड डाकपत्थर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें