श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर में अब प्रत्येक माह में एक हफ्ते तक चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के सहायक अभियंता (सिविल) सेवाएं देंगे। अभी तक सिविल इंजीनियर न होने के चलते मेडिकल कॉलेज को सिविल कार्यों की मॉनीटरिंग, निरीक्षण और कार्य पूर्ण करने में दिक्कत होती थी।
मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि कालेज में सिविल इंजीनियर की तैनाती का अनुरोध किया गया था, जिस पर निदेशालय ने सहायक अभियंता चंद्रभान सिंह को यहां की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने बताया कि सहायक अभियंता प्रत्येक माह एक हफ्ते के लिए संस्थान में रहेेंगे। अभियंता की तैनाती होने से इंटर्न हॉस्टल व ओडिटोरियम सहित अन्य निर्माण कार्य पूर्ण करने में मदद मिलेगी।