महा विद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से दिया शिक्षा मंत्री और अधिकारियों को ज्ञापन, 21 फरवरी से दी अनिश्चित कालीन धरना देने की चेतावनी
थराली। राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में व्याप्त समस्याओं के निराकरण को लेकर छात्र संघ पदाधिकारियों ने महाविद्यालय परिसर में नारेबाजी कर सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने प्राचार्य के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री और सचिव, विधायक, महानिदेशक आदि को ज्ञापन देते हुए समस्याओं के निराकरण नहीं होने पर 21 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
गढ़वाल विश्व विद्यालय के छात्र महासंघ अध्यक्ष प्रदीप जोशी के नेतृत्व में महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्रों ने सांकेतिक धरना देते हुए कहा कि विद्यालय में स्नातक स्तर पर गणित, अंग्रेजी विषय का पद सृजित होने के बाद भी प्रवक्ता पद पर नियुक्ति नहीं की गई है। इससे छात्रों को पठन-पाठन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सांकेतिक धरना और ज्ञापन देने वालों में छात्र संघ महा सचिव, अंकित देवराड़ी, आशीष चंद्र, योगेश, राकेश, रेखा, भावना आदि मौजूद थे।