फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन पंचायतों पर अधिकार बरकरार रखने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौचर। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन से प्रभावितों की आपत्तियों के निस्तारण को लेकर ग्रामीणों की प्रशासन के साथ भट्टनगर गांव में बैठक हुई। रेलवे लाइन से प्रभावित परिवारों ने भूमि और भवन का मुआवजा खाता-खतौनी में अंशधारक और कब्जा धारक व्यक्ति को देने, सार्वजनिक परिसंपत्तियों का उचित रख रखाव करने की मांग की। उन्होंने गांव की वन पंचायत की भूमि पर ग्रामीणों का हकहकूक बनाए रखने की बात कही।
विज्ञापन

एसडीएम केएन गोस्वामी ने कहा कि गांव के पौराणिक कालिंका मंदिर का सुंदरीकरण और रखरखाव रेलवे प्रशासन की ओर से किया जाएगा। रेलवे लाइन से गांव की क्षतिग्रस्त होने वाले पेयजल और बिजली लाइनों आदि सार्वजनिक परिसंपत्तियों का मुआवजा संबंधित विभागों को दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपनी आपत्तियों की लिखित शिकायत राजस्व कर्मियों को देने के लिए कहा। साथ ही राजस्व कर्मियों को ग्रामीणों के संपर्क में रहने के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार विपिन चंद्र पंत, राजस्व उप निरीक्षक जगदीश चंद्र औलिया, रेलवे प्रशासन के प्रतिनिधि विश्राम सिंह नेगी और गजेंद्र नयाल सहित ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें