फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर डंप निर्माण सामग्री से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। नगर निगम प्रशासन की लापरवाही स्थानीय नागरिकों पर भारी पड़ रही है। प्रशासन की अनदेखी के कारण आए दिन नगर के आंतरिक मार्गों पर लोग मनमानी करते हुए जगह-जगह भवन निर्माण सामग्री डंप कर रहे हैं, जिससे मुख्य सड़क को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर अवैध तरीके से निर्माण सामग्री के ढेरों से लोगों को आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे रोकने में निगम प्रशासन उदासीन बना हुआ है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में कहीं संपर्क मार्गों में निर्माण सामग्री का डंप लगाकर भवन, दुकानों का निर्माण हो रहा है, तो कहीं निर्माण सामग्री सड़कों पर मैटीरियल डंप कर कारोबार करने में लगे हैं। आदर्शग्राम गली नंबर-4, पुष्कर मंदिर मार्ग, रेलवे रोड सुपर बाजार क्षेत्र में संपर्क मार्गों पर भवन निर्माण के लिए अवैध रूप से रेत व कंक्रीट डंप किए गए हैं, जिससे आदर्शग्राम गली नंबर-4 से दून मार्ग व चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड आवागमन करने वाले लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, पुष्कर मंदिर मार्ग में रेत का ढेर होने से दून रोड पर आने वाले लोगों और सुपर बाजार में निर्माण सामग्री डंप किए जाने से तिलक रोड की ओर आने जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

अभियान चलाकर होंगे चालान
नगर के आंतरिक मार्गों में अवैधरूप से निर्माण सामग्री डंप करने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। जल्द सड़क पर निर्माण सामग्री डंप करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर चालान की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महेंद्र कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम ऋषिकेश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें