ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
देहरादून। स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों दून की शिवांगी जोशी खूब चमक रही हैं। शिवांगी सीरियल में नायरा का लीड किरदार निभा रही हैं। सीरियल की शूटिंग अब औली और ऋषिकेश में होगी। इसके लिए मुंबई से सीरियल की टीम सोमवार को ऋषिकेश पहुंच जाएगी। औली और ऋषिकेश दोनों जगहों पर शूटिंग करीब चार दिनों तक होगी। फोन पर हुई बातचीत में शिवांगी ने बताया कि सीरियल की शूटिंग अब अपने राज्य उत्तराखंड में होगी। शिवांगी ने बताया कि वह मुंबई में हमेशा उत्तराखंड की तारीफ करती रहती हैं, लेकिन अब यहां की प्राकृतिक सुंदरता से टीम को रूबरू भी करा सकेंगी।