ब्यूरो/डोईवाला। आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता समिति डोईवाला की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में उल्लेखनीय काम करने वाले लोगों को नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान देना समाज और सरकार का दायित्व है। रविवार को आदर्श समिति की ओर से ब्लॉक मुख्यालय कृषि विभाग परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने शुगर मिल के अधिशासी निदेशक मनमोहन सिंह, विक्रम सिंह पुंडीर, कर्म सिंह, दरपान सिंह बोरा, सोहन सिंह चौहान, भजन कौर, हरि सिंह भंडारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला के अधीक्षक डॉ. आरएस पाल, उषा धस्माना, बीएस मर्तोलिया, नगर पालिका अध्यक्ष कोमल कन्नौजिया, लेखराम शास्त्री, मनोज विश्वकर्मा, महेंद्र भट्ट, बबीता धीमान, सुरेंद्र बिष्ट, सूरज चमोली, आर्यन शर्मा, शिवानी गुप्ता, संजना, अभिलाषा बिष्ट, मनप्रीत कौर और मंदीप सिंह आदि को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं के ऐसे प्रयासों से प्रतिभाओं की हौसलाफजाई होती है। संस्था अध्यक्ष आशा कोठारी ने संस्था के कार्यों और गतिविधियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में संस्था के मनोज नौटियाल, सचिव और हरीश कोठारी, पूर्व राज्यमंत्री बृजभूषण गैरोला, गोपाल शर्मा, विजय शर्मा, ताजेंद्र सिंह, मनीष नेगी, नरेंद्र नेगी, राहुल लोधी, धीरेंद्र चौहान, मदनमोहन बिज्लवाण, प्रवीण भट्ट, ललित पंत, रोहित क्षेत्री, लच्छीराम लोधी, गुरदीप सिंह, शीला बहुगुणा और पंकज शर्मा आदि मौजूद थे।