पीपलकोटी। स्वर्गीय सतेंद्र सिंह नेगी की स्मृति में सेमलडाला मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में कम्यार इलेवन ने चमोली एकादश को 73 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कम्यार इलेवन की ओर से 22 गेंदों में 42 रन बनाने पर भूपेंद्र को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
राजकोटी क्लब कम्यार की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में रविवार को चमोली एकादश और कम्यार इलेवन के बीच मैच हुआ। टॉस जीतकर चमोली एकादश ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। कम्यार इलेवन ने 18 ओवर में आठ विकेट खोकर 183 रन बनाए। जवाब में चमोली एकादश की टीम 110 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस तरह कम्यार इलेवन सेमीफाइनल में पहुंच गया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता शाह, प्रदीप नेगी, विजय मलासी, जगत सिंह नेगी, सोहन सिंह, विनोद नेगी, भगत बिष्ट, दिनेश सिंह, डा. स्वामी विवेकानंद, राजकोटी क्लब के संयोजक प्रदीप सिंह, विनोद नेगी, सोबत सिंह, सुनील सिंह, विजय, दीपक और हिमांशु आदि मौजूद थे।