फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा-कृष्ण की रास लीला को देख झूम उठे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। उत्तराखंड पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने टेबल टेनिस में पांच बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले आठवीं कक्षा के छात्र आदित्य नेगी के साथ ही अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने नानी तेरी मोरनी को मोर ले गए..., उड़ी-उड़ी जाए... मैं नाचूं आज छम-छम-छम..., गलती से मिस्टेक... संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं..., दिल है छोटा सा... जैसे मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दी। तृतीय कक्षा के छात्रों के राधा-कृष्ण की रासलीला पर आधारित नृत्य को देख दर्शक झूम उठे। इसके बाद खेल में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले अंकुश बर्तवाल, अंशिका, अनुष्का गौड़, अंकुश, विभोर, याशिका, आयुष, कृष्णा, कार्तिक, चारु, आराध्य, दिव्या, पहल, प्रसून, नविता और दिव्या को स्मृति चिह्न और मेडल भेंट किया गया। इस मौके पर अरुणा रावत, संस्थापक एफएस रावत, पीटीए अध्यक्ष कविता नेगी, शिव सिंह नेगी, डीएस कंडेरी, बीएस झिंक्वाण, सुरेंद्र लिंगवाल, नरेंद्र सिंह कठैत, ऊषा फरस्वाण, ओम प्रकाश भट्ट और बाल भवन के निदेशक विनोद रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें