फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआईटी और ओआईएमटी के विद्यार्थी बनेंगे महादान में हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। जीवन की सुरक्षा के लिए रक्तदान महादान के संकल्प के तहत अमर उजाला फाउंडेशन व लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि की ओर से 23 फरवरी यानि शुक्रवार को नगर निगम स्थित स्व. इंद्रमणी बडोनी सभागार में आयोजित होने वाले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का एमआईटी ढालवाला और ओआईएमटी मुनिकीरेती शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राएं भी हिस्सा बनेंगे। शिविर में अन्य इच्छुक रक्तदाता भी प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की टीम ने 23 फरवरी को नगर निगम परिसर में आयोजित होने वाले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों से संपर्क साधा। टीम ने ओआईमटी मुनिकीरेती के निदेशक डॉ. राजुल दत्ता से रक्तदान शिविर में प्रतिभाग के लिए संस्थान के छात्र-छात्राओं को जागरूक करने की अपील की। संस्थान निदेशक डॉ. दत्ता ने बताया कि वह कॉलेज के छात्र-छात्राओं को इसके लिए प्रेरित करेंगे, इसके बाद जीवन बचाने के लिए संस्थान के विद्यार्थी महादान में सहभागिता करेंगे।
वहीं, अमर उजाला फाउंडेशन टीम ने एमआईटी ढालवाला के निदेशक रवि जुयाल से रक्तदान शिविर में संस्थान के विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। संस्थान निदेशक रवि जुयाल ने बताया कि शिविर में स्वैच्छिक रक्तदान के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। बताया गया कि स्वैच्छिक रक्तदान के लिए इच्छुक रक्तदाता अमर उजाला के ऋषिकेश कार्यालय और लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि संस्था में अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें