फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर के ऋषि भट्ट के संवाद बालेंगे बालीवुड के कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अकेले दम पर चीनी सेना के दांत खट्टे करने वाले राइफलमैन जसवंत सिंह रावत की वीरता पर बनने वाली फिल्म में बॉलीवुड के कलाकार श्रीनगर के छोरे ऋषि भट्ट के लिखे संवाद बोलते नजर आएंगे। श्रीनगर के समीप उफल्डा गांव के रहने वाले ऋषि ने इस फिल्म में संवाद (डॉयलॉग) के साथ ही अभिनय भी किया है। फिल्म की खास बात यह है कि संवादों में गढ़वाली टच मिलेगा। इसके पात्र कई ऐसे शब्द बोलेंगे, जो गढ़वाली में सामान्यतया प्रयोग होते हैं।
विज्ञापन

पौड़ी जिले के बरयूं गांव (रिखणीखाल) के रहने वाले राइफलमैन जसवंत सिंह रावत ने 1962 के भारत-चीन युद्ध में 300 चीनी सैनिकों को मौत के घाट उतारा था। शहीद होने के बाद भी भारतीय सेना में उनको सेवारत माना जाता रहा। अरुणाचल प्रदेश के नौरानांग में जहां जसवंत सिंह शहीद हुए, उस जगह को जसवंतगढ़ के नाम से जाना जाता है। जसवंतगढ़ में उनका मंदिर है, जहां स्थानीय निवासी उनकी पूजा करते हैं।
फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर अविनाश ध्यानी ने ऋषि को फिल्म के संवाद लिखने को कहा। इसके बाद ऋषि ने शहीद की जीवनी की स्टडी की और फिल्म को यादगार बनाने के लिए गढ़वाली पुट लिए डॉयलॉग लिखे। ऋषि ने इस फिल्म में एक छोटा रोल भी किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म की काफी शूटिंग हो चुकी है। इस फिल्म में बालीवुड के कलाकार मुकेश तिवाड़ी, वीरेंद्र सक्सेना, अलका अमीन, शिशिर शर्मा और गिरीश सहदेव आदि अभिनय कर रहे हैं।
विज्ञापन

कौन हैं ऋषि भट्ट
मूल रुप से उफल्डा निवासी शंभू प्रसाद और शकुंतला देवी की संतान ऋषि भट्ट को छात्र जीवन से लेखन और रंगमंच का शौक रहा है। गढ़वाल विवि मेें पढ़ाई के दौरान वह वर्ष 1997 से रंगमंच से जुड़ गए। उन्होंने शैलनट के साथ 50 से ज्यादा नाटकों में अभिनय किया। इसके अलावा वर्ष 1999 में उन्होंने एनएसडी (राष्ट्रीय नाट्य संस्थान) में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। ऋषि अंडर द स्काई, रागदेश और यारा फिल्म में काम कर चुके हैं। इसके अलावा टीवी धारावाहिक सीआईडी, तुझसे नाराज नहीं जिंदगी व सावधान इंडिया भी अभिनय कर चुके हैं। उन्होंने एंग्री लाइनमैन फिल्म की कहानी भी लिखी है, जिसकी शूटिंग भी शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें