फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 मार्च से राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता होगी जीआईएंडटीआई मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अदिति स्मृति न्यास छह मार्च से पूरण चंद्र स्मृति राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए करीब 12 टीमों ने सहमति भी दे दी है। विजेता टीम को 1 लाख व उपविजेता टीम को 75 हजार की नकद धनराशि के साथ ही ट्रॉफी पुरस्कार में दी जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजन समिति के गिरीश पैन्यूली ने कहा कि जीआईएंडटीआई मैदान में आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता की मान्यता के लिए उत्तराखंड फुटबाल एसोसिएशन से वार्ता की जा रही है। प्रतियोगिता में चार टीमें उत्तराखंड व आठ टीमें अन्य प्रदेशों की हैं। पंजीकरण निशुल्क होगा। प्रतियोगिता में बेस्ट स्कोरर को बीरेंद्र सिंह नेगी की ओर से गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा बेस्ट गोलकीपर व बेस्ट खिलाड़ी का खिताब भी दिया जाएगा। प्रेस वार्ता में विक्रम सिंह रावत गम्मा, अनूप बहुगुणा, लखपत भंडारी, संजय गुप्ता, आशीष सडाना, संजय फौजी, बीरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

इन टीमों ने दी सहमति
श्रीनगर। अभी तक उत्तराखंड पुलिस, गढ़वाल रायफल, गढ़वाल हीरोज दिल्ली, इंडियन एयरफोर्स दिल्ली, सीआरपीएफ जालंधर ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अपनी सहमति दे दी है। अन्य टीमों से भी बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें