फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर समिति की बैठक में लिया श्री रघुनाथ कीर्ति महाविद्यालय को अंगीकृत करने का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने श्री रघुनाथ कीर्ति महाविद्यालय को अंगीकृत करने का निर्णय लिया है। यहां आयोजित समिति की बैठक में तीर्थपुरोहित समाज के लिए कल्याण कोष गठित कर 25 लाख रुपये की धनराशि जमा की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को देवप्रयाग में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक में अध्यक्ष ने बताया कि तीर्थपुरोहित समाज के लिए पूर्व में एक कोष बनाया गया था, जिसमें अब तक 25 लाख की धनराशि जमा हो चुकी है। कोष के माध्यम से तीर्थपुरोहित समाज की विधवा महिलाओं और इस समाज से जुड़े जरूरतमंदों की आर्थिक मदद की जाएगी। समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने कहा कि मार्च में होने वाली समिति की बैठक में आगामी यात्रा के बजट को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में समिति के सदस्य दिनकर बाबुलकर, श्री निवास पोस्ती, विजयेंद्र रावत, ओम प्रकाश नेगी, विजय डिमरी, भास्कर डिमर, शिवसिंह रावत, महेंद्र नेगी, जगदीश भट्ट, हरेंद्र राणा सहित प्रशासनिक अधिकारी मोहन सती, राजेंद्र चौहान, डा. हरीश गौड़, राजकुमार नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें