स्कूल पहुंचने पर हुआ भाऊवाला के छात्रों का स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) के तत्वावधान में दिल्ली में हुई राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में दून हेरिटेज स्कूल भाऊवाला के छात्रों के प्रथम आने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर है। बुधवार को स्कूल पहुंचने पर छात्रों का स्वागत किया गया।
मेक इन इंडिया के तहत आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में दून हेरिटेज स्कूल भाऊवाला के छात्र रौनक जुयाल और देवांश अग्रवाल की टीम ने डिजिटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी थीम पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया। जिसे खासा सहारा गया। प्रदर्शनी का आयोजन दिल्ली स्थित माउंट आबू पब्लिक स्कूल में किया गया। जिसमें देश भर के 451 स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। सीबीएसई के रीजनल ऑफिसर रनवीर सिंह, स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर कर्नल जेएस महर ने छात्रों को बधाई दी है। इस मौके पर चेयरमैन रोहित सोनी, प्रधानाचार्य मीनाक्षी सोनी, उप प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शर्मा, प्रतीक्षा थपलियाल, दिव्य दीप थापा, विकास तंवर, इशांत चौहान, डिंपल थापा, अनीता, अदिति, रीधी आदि मौजूद रहे।