फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाभिषेक कर लिया भोले का आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

द्रोणनगरी में कुछ स्थानों पर महाशिवरात्रि पर्व बुधवार को भी मनाया गया। केदारपुरम् स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के दर्शन कर उनका जलाभिषेक किया। पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने यहां लगे मेले का भी लुत्फ लिया। इसके साथ ही कालिका भवन और प्रेमनगर समेत अन्य जगह भी बुधवार को महाशिवरात्रि मनाई गई।
चतुर्दशी तिथि दो दिन होने के चलते महाशिवरात्रि पर्व मंगलवार और बुधवार को मनाया गया। हालांकि, मंगलवार को ही अधिकतर जगह व्रत किया गया। बुधवार को केदारपुरम् स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर में व्रत और पूजन हुआ। मंदिर के पंडित संजय खंकरियाल ने भोले बाबा का दूध, दही, शहद आदि से अभिषेेक किया। सुबह चार बजे से श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था, जो शाम तक चलता रहा। मंदिर में पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने मेले का भी लुत्फ लिया। भवन श्री कालिका माता समिति की ओर से भी महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। इस मौके पर पुजारी चंद्रप्रकाश ममगाईं ने रामचरित मानस पाठ की शुरुआत कराई। मंदिर में करीब दो हजार श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाया। इस मौके पर सदाशिव महाराज ने भगवान शिव के जीवन चरित्र का वर्णन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान शिव की भक्ति से मनचाहा फल प्राप्त होता है। रात 8.30 बजे मंदिर में रुद्रीपाठ किया गया। कार्यक्रम में गगन सेठी, दयाल धवन, संजीव शर्मा, राजेंद्र वर्मा, संजय आनंद, उमेश मिनोचा, जय किशन कक्कड़, मुरली चांदना, नंद कुमार आनंद, अशोक गोस्वामी, राम स्वरूप भाटिया उपस्थित थे। उधर, प्रेमनगर में स्वर्गाश्रम सेवा समिति की ओर से महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान शिव की बड़ी मूर्ति का अनावरण और भंडारे का आयोजन हुआ। स्वर्गाश्रम समिति के प्रधान फकीर चंद खेत्रपाल ने बताया कि श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर नरेंद्र खत्री, कंवलजीत सिंह, भूषण भाटिया, सुभाष माकिन, विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

--
बच्चों को पिलाया दूध
अपने सपने संस्था की ओर से महाशिवरात्रि पर जरूरतमंद बच्चों को दूध पिलाया गया। संस्था के सचिव हिमांशु शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर जहां भक्तों ने भोले बाबा को दूध चढ़ाया, वहीं संस्था की ओर से गरीब बच्चों को दूध पिलाया गया। ये संदेश भी दिया गया कि आवश्यकतानुसार जल से भोले बाबा का अभिषेक कर बचे जल को जरूरतमंदों में वितरित किया जाए। बच्चों को दूध पिलाने में अभिषेेक, सूरज, अरुण, हिमांशु, विकास आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें