फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में कम मिली छात्र संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण में कम मिली छात्र संख्या
विज्ञापन

- बीईओ ने बिन्हार क्षेत्र के कई स्कूलों का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर।
खंड शिक्षाधिकारी वीपी सिंह ने प्रखंड के दुर्गम में स्थित बिन्हार क्षेत्र के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों में छात्र संख्या बेहद कम मिली। बीईओ ने शिक्षकों को छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को बीईओ ने प्राइमरी स्कूल, जूनियर हाईस्कूल और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदर्सू के साथ ही प्राइमरी स्कूल कौल का औचक निरीक्षण किया। यह सभी स्कूल प्रखंड के दूरस्थ स्कूलों में से एक हैं। निरीक्षण के दौरान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पांच में से दो शिक्षक अवकाश पर मिले। यहां छात्र संख्या भी बेहद कम मिली। जिस पर बीईओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने बोर्ड परीक्षा के छात्रों से कोर्स संबंधित जानकारी भी हासिल की। साफ-सफाई और सुंदरीकरण पर उन्होंने प्रधानाचार्य की पीठ थपथपाई। प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल के निरीक्षण में भी छात्र संख्या कम मिली। उन्होंने कहा कि समय पर छात्रों का कोर्स पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें