फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण स्थायी राजधानी की मांग को लेकर पांचवें दिन भी रहा आमरण अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। स्थायी राजधानी की मांग को लेकर रामलीला मैदान में अनशनकारियों का आमरण अनशन पर शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को डॉक्टरों की टीम ने उनका स्वास्थ्य जांचा तो तीनों आंदोलनकारियों के वजन में चार-चार किलो गिरावट दर्ज की गई।
गरैसैंण स्थायी राजधानी की मांग पर कार्रवाई न होने से गुस्साए आंदोलनकारी कृष्णा नेगी, कमला पंवार और जसवंत सिंह ने बृहस्पतिवार को खुद को कमरे में कैद कर लिया था। शुक्रवार को फिर डॉक्टरों की टीम स्वास्थ्य परीक्षण को आई लेकिन आंदोलनकारी कमरे में ही कैद रहे। समर्थकों के मनाने पर आंदोलनकारी कमरे से बाहर आए और उनका सुबह नौ बजे उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। सीएचसी की डा. आकांक्षा की टीम ने अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर प्रत्येक के वजन में 4 किलो गिरावट होना बताया। इस दौरान महिला मंगल दल ढांग की महिलाओं ने आंदोलन को समर्थन देते हुए नारेबाजी कर गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग की। महिला मंगल दल अध्यक्ष गोविंदी देवी, विशेश्वरी देवी, लक्ष्मी देवी, कला देवी, ऊषा, पूर्व राज्य मंत्री सुरेश कुमार, दर्शन मठवाल, पूरन नेगी, सुनील रावत, विक्रम सिंह, लक्ष्मण सिंह पंवार, धूमा देवी, सरोज शाह, नारायण सिंह आदि ने आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन


गैरसैंण राजधानी की मांग के लिए सीएम को ज्ञापन
देवाल। गैरसैंण स्थायी राजधानी की मांग को लेकर ब्लॉक सभागार में जन प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इस दौरान मांग को लेकर जन प्रतिनिधियों ने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग पर उदासीन बनी हुई है, जिससे राज्य की जनता त्रस्त हो गई है। कहा कि जल्द राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित नहीं किया जाता तो ग्रामीणों और जन प्रतिनिधियों को उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने की। इस मौके पर ज्येष्ठ उप प्रमुख हरेंद्र कोटेड़ी, कनिष्ठ उप प्रमुख मनोज कुमार, प्रधान संघ के अध्यक्ष पुष्कर फर्स्वाण, कांग्रेस के प्रदेश सदस्य महावीर बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा नेगी, भवानी देवी, किशोर घुनियाल, खड़क राम और बीना देवी आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें