फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा सत्र की तैयारियों में जुटा चमोली जिला प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। आगामी 20 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा बजट सत्र की तैयारियों में जिला प्रशासन जुट गया है। शनिवार को जिलाधिकारी आशीष जोशी ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए सभी रिपोर्ट अपडेट रखने के निर्देश दिए। डीएम ने तैयारियों के लिए गौचर से लेकर गैरसैंण और चौखुटिया तक जीएमवीएन, वन विभाग और लोनिवि के विश्राम गृृह को सत्र के दौरान रिजर्व रखने की बात कही। साथ ही सड़क, बिजली, पानी और दूरसंचार की व्यवस्थाओं को सत्र से पूर्व दुरुस्त रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

भराड़ीसैंण के विधानसभा सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने विधानसभा भवन, सचिवालय, विधायक आवास, अधिकारियों व कर्मचारियों के आवास के लिए बिस्तर, फर्नीचर तथा अन्य जरूरी सामग्री की सूची तैयार करने को कहा। साथ ही गौचर, भराड़ीसैंण, सलियाना बैंड आदि हेलीपैडों में फायरब्रिगेड, सेफहाउस आदि व्यवस्थाओं को ठीक करने, आदिबदरी-गैरसैंण मोटर को ठीक करने के निर्देश एनएच लोनिवि अधिकारियों को दिए। डीएम ने बर्फबारी की संभावना को देखते हुए एनएच को स्नो कटर की व्यवस्था, लोनिवि को जेसीबी मशीन उपलब्ध रखने, पुलिस विभाग को विधानसभा भवन सहित विभिन्न स्थानों पर लगाए जाने के लिए बेरिकेटिंग के प्वाइंट चयनित करने, सत्र के दौरान 24 घंटे बिजली एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में अपर जिलाधिकारी ईला गिरि, सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी, एसडीएम गैरसैंण स्मृता परमार, कर्णप्रयाग के केएन गोस्वामी, सीटीओ वीरेंद्र कुमार, महाप्रबंधक उद्योग केंद्र डा. एमएस सजवाण, एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव, सीवीओ डा. लोकेश कुमार, कार्यदायी संस्था के मैनेजर नरेंद्र लखचौरा, डीपीएम संदीप कुमार सहित पुलिस, लोनिवि, जल संस्थान, जल निगम, उरेड़ा, जल, पूर्ति, जीएमवीएन, नगर पंचायत आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें