श्रीनगर। गढ़वाल विवि में आउट सोर्स से नियुक्ति के लिए कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी विभागवार आउटसोर्स से हुई नियुक्ति और आवश्यकताओं का आकलन कर कुलपति को रिपोर्ट सौंपेगी। कमेटी का संयोजक अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. पीएस राणा को बनाया गया है।
गढ़वाल विवि प्रशासन ने आउटसोर्स पर सख्त रुख अपना लिया है। विवि के विभागों में आउटसोर्स से नियुक्त कर्मियों व उनकी आवश्यकताओं के आकलन के लिए गठित कमेटी 20 फरवरी तक अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगी। 10 फरवरी तक सभी विभागाध्यक्षों को अपने यहां आउटसोर्स से तैनात कर्मियों की सूची विवि प्रशासन को सौंपनी होगी। ब्यूरो