गौचर। राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों की तीन दिवसीय जोनल स्तरीय प्रतियोगिताओं में राजकीय पॉलीटेक्निक गौचर के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। सभी खेल प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक 107 अंक हासिल कर गौचर प्रथम स्थान पर रहा। 64 अंकों के साथ श्रीनगर दूसरे और 32 अंक हासिल कर थलनदी तीसरे स्थान पर रहा। पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन हो गया।
खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं की 1500 मीटर दौड़ में अनूप रावत ने, 200 मीटर में मिलन और छात्रा निधि डिमरी ने प्रथम हासिल किया। 400 मीटर रिले दौड़ में श्रीनगर पहले और गौचर दूसरे स्थान पर रहा। भाला फेंक में अभिषेक और चांदनी प्रथम रहे। बैडमिंटन एकल में आदित्य-पूनम, ऊंची कूद में सचिन नेगी-किरन, स्वरचित कविता पाठ में श्रुति-नवीन कप्रवाण क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में चमोली, पौड़ी और रुद्रप्रयाग के 16 पॉलीटेक्निक के 302 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि आईटीबीपी आठवीं वाहिनी के कमांडेंट गिरीश चंद्र पुरोहित और बीआरओ के कमान अधिकारी नागेंद्र कुमार ने बच्चों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने की बात कही। इस अवसर पर प्रतियोगिता के मुख्य समन्वयक किरन खर्कवाल, तकनीकी शिक्षा के संयुक्त निदेशक देशराज, आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट डा. अशोक अग्रवाल, सहायक सेनानी अजय प्रकाश कैंथोला, किरन रैवानी, मोनिका, आरसी मैखुरी, अनुज कुमार और बीपी नौटियाल आदि मौजूद थे।